फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वीडियो का डर दिखाकर चार साल तक ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नवविवाहिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और डराकर शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब तीन माह पहले कालपी निवासी युवक के साथ हुई है। उसका मायका आटा थाना क्षेत्र के एक गांव में है। आरोप है कि मायके के पास रहने वाले अरुण कुशवाहा का उसके घर आना-जाना था।

विवाहिता का आरोप है कि करीब चार साल पहले वह किसी काम से अरुण के घर गई थी। उस समय घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया और उसका वीडियो बना लिया। जब उसने वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर उसने उससे बात करना या मिलना बंद किया तो वीडियो वायरल कर देगा और उसके भाई को नुकसान पहुंचाएगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी की धमकियों से डरकर वह मजबूरी में उससे बातचीत करती रही। आरोप है कि युवक लगातार वीडियो का डर दिखाकर उसका शोषण करता रहा। शादी के बाद भी आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना जारी रखा और मिलने के लिए दबाव बनाने लगा।

विवाहिता के अनुसार आरोपी ने धमकी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह वीडियो उसके पति को भेज देगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर उसके पति को वीडियो भेज दिए, जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और पुलिस की शरण ली।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


वर्जन

महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कमल, सीओ कालपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें