फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी को पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी की बुरी तरफ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने पति पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम बसोव निवासी नरेश प्रजापति का अपनी पत्नी पद्मा देवी से पिछले दो-तीन दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार को नरेश ने गाली-गलौज करते हुए पद्मा देवी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने उसका गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर एट निवासी महिला के मायके पक्ष के लोग बसोव पहुंचे और उसे अपने साथ कोतवाली ले आए। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। घायल महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें