फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय सिलिंडर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। खाना बनाते समय लीकेज गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली, जिससे घर में अफरातफरी मच गई और घर के सभी सदस्य घर से बाहर भागे। कुछ देर बाद ही तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। इससे गृहस्थी के सामान समेत घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। आग से दो पड़ोसियों के भी छप्पर जल गए। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

रेढऱ थाना क्षेत्र के ग्राम तोरना निवासी हरीओम की 30 वर्षीय पत्नी बुधवार की सुबह घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी लीकेज होने से सिलिंडर में आग लग गई, जिससे घर में हड़कंप मच गया। घर के सभी सदस्य घर से निकलकर दूर खड़े हो गए। तभी तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। इससे घर क्षतिग्रस्त हो गया और आग से पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। वहीं पड़ोसी गंगाराम बरार, दिनेश के घर में रखे छप्पर भी आग से जल गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गृहस्वामी का कहना है कि अग्निकांड के बाद भी प्रशासन से कोई अधिकारी या लेखपाल अभी तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें