कालपी। कस्बे में बीती रात को हाइवे में वाहन दुर्घटना में लोडर सवार दो युवक घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उरई के लिए रिफर कर दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास में बुधवार को ट्रक खड़ा हुआ था। तभी पीछे से आ रहा लोडर उसमें भिड़ गया। इस दुर्घटना में लोडर में सवार सन्नी तथा श्याम बाबू निवासी ग्राम देवीपुर कानपुर देहात घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ शेख शहरयार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर श्याम बाबू को उरई रेफर कर दिया। (संवाद)