फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 12 Apr 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। ट्रैक्टर की टक्कर से शुक्रवार दोपहर लोहियापुर गांव, औरैया निवासी बाइक सवार गुरमीत (20) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर खड्ड में पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

लोहियापुर गांव निवासी शिवम सिंह हाईवे में ठेका लिए स्टार ओरेडम कंपनी में सुपरवाइजर हैं। दो माह पहले उन्होंने अपने छोटे भाई गुरमीत (20) को भी कंपनी में भर्ती करा दिया था। वह हाईवे पर साफ-सफाई का काम करता था। शुक्रवार दोपहर वह अपने साथी कर्मी अमरौरा निवासी धर्मेंद्र के साथ बाइक से आटा की ओर आ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद चालक गुरमीत के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाकर भागने लगा, इसी दौरान ट्रैक्टर खड्ड में पलट गया। गुरमीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भाई शिवम ने बताया कि दो भाई थे। गुरमीत अविवाहित था। उसकी मौत से मां गुड्डी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है। घायल को मेडिकल कालेज भिजवाते हुए चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें