फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिंडत में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। जोल्हूपुर मोड़ हाईवे में ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ग्राम थोरी जिला अमेठी निवासी चालक शकील खान पुत्र रियाजुल ट्रक में गिट्टी भरने के लिए झांसी जा रहा था। देर रात जोल्हूपुर मोड़ पर आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे ट्रक की पीछे से टक्कर हो गई और दुर्घटना में चालक शकील खान ट्रक के केबिन मे फंस गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद आगे जा रहा ट्रक चालक लेकर मौके से फरार हो गया। इस बीच आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने शकील खान को मृत घोषित कर दिया। ज्ञान भारती पुलिस चौकी इंचार्ज ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें