कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी गायत्री (55) को बैंक से पैदल गांव जाते समय नदीगांव रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गायत्री सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर के पहिए उसे रौंदते हुए निकल गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे सीएचसी लाया गया। पर चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पर रास्ते में ही गायत्री की मौत हो गई। उधर, ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल बलिराज शाही ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर मालिक और चालक का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है। (संवाद)