फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जलभराव से 50 घरों का रास्ता बंद

विज्ञापन
फोटो - 05 जखा गांव में रास्ते में हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
सिरसा कलार। कुठौंद ब्लॉक के जखा गांव में नालियां टूटने से पक्के रास्ते पर जलभराव हो गया है। इससे करीब 50 घरों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण लोगों को 300 मीटर का चक्कर लगाकर स्कूल जाना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार खिल्लन के दरवाजे से मगन प्रजापति के दरवाजे तक करीब 15 वर्ष पहले जिला पंचायत से सीसी रास्ते का निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में रास्ते के किनारे बनी नालियां टूट गईं। इससे घरों और बारिश का पानी नालियों से निकलने के बजाय रास्ते पर जमा हो जाता है।

ग्रामीण खिल्लन, जमीला, जान मोहम्मद और प्रमोद प्रजापति ने बताया कि रास्ते से करीब 50 घरों के लोग आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान जलभराव के कारण बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले नमामि गंगे योजना के तहत भी रास्ते को खोदा गया था। बाद में रास्ते की मरम्मत कराई गई, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक न होने से रास्ता दोबारा धंस गया और जलभराव की समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने रास्ते और नालियों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश कुमार निषाद ने बताया कि टूटे हुए रास्तों को चिह्नित कर कार्ययोजना में भेजा जा रहा है। जल्द निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें