फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदेशखाली कांड के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पश्चिम बंगाल की संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परि,द के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला परिषद चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री चित्रांशु सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार लगातार जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही है। बंगाल में तुष्टिकरण की नीति के कारण आम जनमानस त्रस्त है। संदेशखाली में जिन महिलाओं के साथ ज्यादती हुई, उनमें अधिकांश पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित वर्ग की महिलाएं हैं। जिला सहसंयोजक शशांक ने कहा कि पश्चिम बंगाल के महिलाओं के साथ ज्यादती की घटनाएं बढ़ गई है। एबीवीपी न्याय की मांग को लेकर पूरे देश में शैक्षिक संस्थानों में प्रदर्शन कर रही है। अभी तक ममता बनर्जी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए है। इस दौरान सत्यम द्विवेदी, अभय दुबे, दीपक उपाध्याय, सुलेखा, सूर्यांशु राजावत, अमन बुधौलिया, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें