फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अभ्युदय कोचिंग डीवीसी में संचालित की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जीआईसी उरई ने संचालित निशुल्क अभ्युदय कोचिंग संस्थान को डीवीसी उरई में स्थानांतरित कराने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में एबीवीपी ने मांग की कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत के समाज कल्याण विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित है। दयानंद वैदिक पीजी कॉलेज जिले की बुंदेलखंड की प्रतिष्ठित संस्था है। यहां के विद्यार्थी अभ्युदय कोचिंग में भी सबसे अधिक प्रवेश लेते हैं लेकिन उन्हें कोचिंग के लिए जीआईसी जाना होता है। वहां जलभराव, मानक विहीन कक्ष व हॉल, आवागमन आदि की समस्याओं के चलते वह नियमित रूप से कोचिंग नहीं जा पाते हैं बीच में ही कोचिंग छोड़ देते हैं। प्रांत सह मंत्री चित्रांशु सिंह ने विद्यार्थियों के हित में निशुल्क कोचिंग का स्थान परिवर्तन करते हुए डीवीसी में करने की मांग की है। इस दौरान जिला संयोजक शशांक चंदेल, नगर मंत्री दीपक उपाध्याय, तहसील संयोजक सूर्यांश राजावत, नगर सहमंत्री नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें