फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर, काटे 11 दुकानदारों के चालान

विज्ञापन
कदौरा में मार्केट का निरीक्षण करते ई ओ सुनील कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर प्रशासन की जारी गाइड लाइन के बावजूद कई किराना व्यापारी व दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल ली। जानकारी लगते ही पालिका ईओ बाजार पहुंचे और दुकानों के चालान काटने के बाद उन्हें चेतावनी दी। वहीं मास्क न लगाने पर छह लोगों को मास्क दिए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर छूट दी थी, कि लोगों को राखी व मिठाई खरीदने में कोई परेशानी न हो। इस छूट का फायदा नगर के अन्य दुकानदारों ने भी उठाया और अपने प्रतिष्ठान खोल लिए, सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत ईओ ने अनावश्यक दुकानें खोलने पर 11 दुकानों का चालान काटकर उनसे दो हजार जुर्माना वसूला साथ ही कोविड 19 के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
इसीक्रम में उन्होंने बगैर मास्क लगाए घूम रहे छह युवकों को हिदायत देकर उनको मास्क दिया।
नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर राखी व मिठाई की दुकान खोलने की अनुमति थी, लेकिन कई दुकानदारों ने नियम विरुद्ध दुकानें खोली, जिस पर कार्रवाई की गई। सैनेटाइजेशन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस मौके पर लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी, बबलू अग्रवाल, शहंशाह शिवशंकर सहित पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें