फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा टोल पर लगा जाम का झाम, जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। टोल प्लाजा पर एक बार फिर राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। बुधवार को अचानक दोनो ओर की एक एक कैश लाइन बंद कर दी, जिससे टोल पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। हालात यह रहे कि टोल प्लाजा के दोनों ओर पांच पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। जाम की वजह से टोल कर्मी व वाहन स्वामियों में काफी नोक-झोंक हुई। वहीं लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन स्वामियों का आरोप है कि आटा टोल ने बिना किसी सूचना के कैश लेन को बंद कर दिया, जबकि एट टोल प्लाजा पर अभी भी दो दो कैश लाइनें चालू है। आटा टोल कर्मचारियों की मनमानी व अभद्रता से जिलेवासी परेशान है। कई शिकायतों के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बता दे कि जिले में अभी भी सिर्फ 50 प्रतिशत ही फास्टैंग कार्ड बने है। जिससे तय समय बाद जिले के दोनों टोलों पर जाम की स्थिति बढ़ती जा रही थी। जाम की स्थिति को देखते हुए व टोलों पर व्यवस्था बनाए रखने लिए दोनों टोलों में बिना फस्टैंग वाहनों के लिए दो-दो कैश लाइनें शुरू की गई थी। जिससे बिना फास्टैंग वाले वाहन स्वामी टोल टैक्स देकर निकल सके, इससे लोगों को काफी राहत मिली थी, लेकिन बुधवार को आटा टोल पर कैश लाइन को बंद कर दिया। इससे सुबह से आटा टोल पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। देखते देखते ही आटा टोल पर दोनों ओर पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। पूरे दिन वाहन रेंग-रेग कर निकलते रहे। इस दौरान कई वाहन स्वामियों की टोल कर्मियों से दूसरी कैश लेन चालू करने को लेकर तीखी नोक-झोंक हुई। इससे जिले सहित झांसी कानपुर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामले को लेकर टोल मैनेजर रघुवंश पांडे का कहना है कि कैश लाइनें चालू होने से लोग फास्टैंग बनवाने में रुचि नहीं ले रहे थे, जब परेशानी बढ़ेगी तभी फास्टैग बनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें