फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली के 15 खंभे हटाए जाएं तब बनेगी आटा-इटौरा सड़क

Mon, 31 Mar 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा/उरई। वर्षों से जर्जर आटा-इटौरा मार्ग के निर्माण में लगातार रुकावटें आ रही हैं। अब बिजली के 15 खंभे चौड़ीकरण कार्य में बाधक बने हुए हैं। इन्हें हटाना जरूरी है।
विज्ञापन

बजट के अभाव में पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। यदि समय रहते खंभे नहीं हटाए गए तो निर्माण कार्य में देरी होगी, इससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
आटा-इटौरा मार्ग के दस किलोमीटर हिस्से के निर्माण के लिए 20.44 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। पीडब्ल्यूडी को अब तक 11 करोड़ रुपये की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है और ठेकेदार ने सड़क चौड़ीकरण का काम भी शुरू कर दिया है। प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई तीन मीटर थी, जिसमें दोनों ओर 1.25 मीटर का विस्तार होने से सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर हो जाएगी।
विज्ञापन

इस विस्तार में बिजली विभाग के खंभे आड़े आ रहे हैं, जो सड़क के किनारे की पटरी पर लगे हैं। आटा कस्बे में रहने वाली आबादी को विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली विभाग ने दो वर्ष पहले एक नई लाइन डाली थी। जिसमें 15 बिजली के खंभे पुरानी सड़क से सटा कर खड़े कर दिए गए थे, जबकि यह भूमि पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है।
अब जब सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ है तो ये खंभे बीच रास्ते में आ गए हैं। इससे दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है। इससे पहले ठेकेदार पर बिना अनुमति के पेड़ उखाड़ने पर वन विभाग ने पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें