कालपी। उसरगांव में सब स्टेशन हाईवे रोड के किनारे स्थित है।
शुक्रवार शाम को सब स्टेशन के नजदीक खेतों में आग लगने लगी। देखते- देखते आग और बढ़ गई। गांववालों ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र कालपी को दी। सूचना पाकर मौके पर विभागीय कर्मचारी पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पहले अजनारा ग्राम में स्थित खेतों में गेहूं की फसल में आग लगने की घटना हो गई। अग्निशमन अधिकारी संतोष सिंह सेंगर ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते आग सुलगने लगी। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।