शॉर्ट सर्किट से शराब के देसी ठेके में लगी आग टट्टर जले
संवाद न्यूज एजेंसी।
उरई । शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर राठ रोड स्थित देशी शराब के ठेके में रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई ।जिससे शराब के ठेके के बाहर लगे ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगे सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब कहीं जाकर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली ।इसपर शहर कोतवाल शिव गोपाल सिंह का कहना है अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है अगर तहरीर दी जाती है तो मामला दर्ज किया जाएगा। आगजनी से लगभग 20 से ₹25000 का नुकसान बताया जा रहा है फिलहाल जांच की जा रही है।