कुठौंद। युवक ने घर के कमरे लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव फंदे से लटका देख चीख पड़े। वह एक दिन पहले ही गुजरात से लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के रंधीरपुर गांव निवासी नरेंद्र (25) गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता था। मंगलवार को वह लौटा था। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में छोटा था। परिजन नरेंद्र के खुदकुशी करने की वजह नहीं बता पाए। थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।