फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फूलन देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पूर्व सांसद फूलन देवी पर एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। यह जानकारी निषाद समाज के लोगों को होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कदौरा थाना क्षेत्र निवासी सत्यप्रकाश निषाद ने पुलिस को बताया कि उनके समाज से सांसद फूलन देवी ने समाज का नाम रोशन किया। यही कारण है कि लोगों की चहेती फूलन देवी को लोगों ने संसद तक पहुंचाया। आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी आशीष कुमार ने सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद फूलन देवी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें