कोंच। कस्बे के चंदकुआ चौराहे पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया गया कि किशोरी से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक वसीम को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में उसका चालान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)