फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की गर्दन खेत में लगे तार में फंसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई । नेशनल हाईवे पर पिरौना गांव के पास बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार पास खेत में लगे कंटीले तारों में जा गिरा। तारों में गर्दन फंसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम ढीमरपुरा निवासी हुकम सिंह (27) की बुधवार देर शाम मकर संक्रांति के अवसर पर ससुराल कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनगर आया था। यहां से वह पत्नी रश्मि और बेटे रामराजा को छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था।
बताया गया कि जब हुकम सिंह नेशनल हाईवे पर पिरौना गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कट मार दिया। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे खंती में गिरते हुए खेत में जा पहुंचा। खेत में लगे तार में उसकी गर्दन फंसकर कट गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची युवक को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रश्मि और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें