फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत से पैदल घर लौट रहे युवक को वाहन की मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक वीरू सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के पिथऊपुर गांव में गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह खेत से पैदल घर लौट रहा था तभी वाहन ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

वीरू सिंह (27) गुरुवार को खेत पर गया था। परिजनों ने बताया कि रात में वह खेत से घर लौट रहा था। किसी वाहन ने उसे गांव के पास ही सड़क पर टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन सिर के बल गिरने से खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी मौत से बड़े भाई अनिल सिंह, मां सुरजा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें