एट। कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
एट थाना क्षेत्र के अकोढ़ी बैरागढ़ रेलवे फाटक के नजदीक झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर कानपुर की ओर से छपरा मेल आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी वक्त नितेश कुमार (22) पुत्र कृष्णकांत निवासी पूंछ जिला झांसी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोककर तत्काल सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर को दी स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही परिजनों को भी सूचना दी वहीं पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।