फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक फोन पर कर रहा परेशान, महिला ने डीजल डालकर लगाई आग, मौत

विज्ञापन
फोटो - 33 मृतका सीमा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। किराये के मकान में रह रही महिला ने शनिवार को डीजल डालकर आग लगा ली। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। महिला के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को एक व्यक्ति फोन कर कई दिनों से परेशान कर रहा था। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


झांसी जिले के गुरसरायं थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी मुकुंदी ट्रक चालक है। वह पत्नी सीमा (32) व दो बच्चों के साथ किराये के मकान मोहल्ला पटेल नगर उरई में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह मुकुंदी ट्रक चलाने चले गए। घर में पत्नी व बच्चे थे। बच्चे जब स्कूल चले गए तो सीमा ने कमरे के अंदर डीजल डालकर शरीर में आग लगा ली। आग लगने के बाद सीमा जब कमरे के बाहर चीखती हुई भागी तो मकान मालिक व आसपास के लोगों को जानकारी हुई।
सभी ने मिलकर आग बुझाई। इसके बाद पति को जानकारी देकर उसे मेडिकल कॉलेज उरई ले गए यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया। रात में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के चौसीजा गांव निवासी महेंद्र ने बताया कि उसकी बहन को कई दिनों से एक व्यक्ति फोन पर परेशान कर रहा था। इससे वह परेशान थी। उसने उसे भी फोन कर यह बात बताई थी। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि अगर तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें