फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झपकी आने पर बाइक से गिरा युवक, मौत

Sun, 13 Apr 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। झपकी आने से युवक चलती बाइक से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अहमदाबाद से आए अपने दोस्त को बाइक से लेने जालौन गया था, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ऊद गांव निवासी लवलेश (25) अहमदाबाद में रहकर काम करते हैं। शनिवार को वह अहमदाबाद से गांव आ रहे थे। उसने अपने दोस्त किशन सेंगर (26) को फोन कर जालौन लेने आने के लिए कहा था। इस पर किशन दोस्त को लेने जालौन पहुंच गया। थोड़ी देर बाद लवलेश के आने पर दोनों घर के लिए निकले। लवलेश बाइक चला रहा था और किशन पीछे बैठा था। जैसे ही बाइक कुदरा गांव के पास पहुंची कि किशन को झपकी आ गई और वह चलती हुई बाइक से सड़क पर गिर गया।
सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर चोट आ गई। उधर से निकल रहे राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि किशन अपने पिता प्रेमसिंह का इकलौता बेटा था और घर पर ही रहकर खेती किसानी का काम देखता था। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर प्रेेम सिंह गम में डूब गए और गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें