जालौन। बीमारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज निवासी समीन शाह का 26 वर्षीय पुत्र बदरूद्दीन काफी समय से बीमार चल रहा था। मंगलवार दोपहर में घर के सभी सदस्य बाहर थे। इसी दौरान बदरूद्दीन ने छत में पंखे के कुंडे में रस्सी से फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद जब पशु चराने गई मां बानो लौटीं तो बेटे को फंदे पर लटका देख चीख पड़ीं। आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े और पुलिस को सूचना दी।
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बदरूद्दीन काफी समय से बीमार चल रहा था। जिसके चलते वह परेशान और गुमसुम रहता था। शायद बीमारी की वजह से ही उसने खुदकुशी कर ली है।