फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेतवा में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

Sat, 24 May 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के बेतवा नदी में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। करीब चार घंटे की खोजबीन के बाद युवक का शव मिला।
विज्ञापन

चतेला निवासी विजय (26) पुत्र कारेलाल अपने गांव से अपने चाचा व अन्य दोस्तों के साथ बेतवा नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था। विजय के साथ चाचा राजू, दोस्त विनय, दिग्विजय, रमन व राजू पुत्र जगन्नाथ भी गए थे। पहले सभी ने भोजन किया। फिर नदी में नहाने उतरे। नहाने के बाद सभी लोग बाहर आ गए लेकिन विजय बाहर नहीं निकला। काफी देर ढूंढने के बाद जब विजय का पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।
कदौरा थाना प्रभारी प्रभात सिंह पुलिस बल और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे की खोजबीन के बाद गोताखोरों ने विजय के शव को घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर जलालपुर पुल के पास से बरामद किया। मौके पर सीओ अवधेश कुमार भी पहुंच गए और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, विजय हरिद्वार में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने गांव में आयोजित होने वाले उर्स में शामिल होने के लिए दस दिन पहले छुट्टी लेकर आया था। विजय की मौत से पत्नी आरती, बेटी शिवानी (5), बेटा लोकेश (3) व छोटी बेटी मोहिनी (1) का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें