उरई। झांसी से कानपुर की जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। रविवार की रात 9:10 बजे ट्रेन जब राठ रोड पुल से गुजर रही थी, तभी हादसा हुआ। चालक ने इसकी सूचना स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस पीके निरंजन को दी। जांच अधिकारी ईश्वरदीन साहू ने बताया कि युवक की उम्र करीब 40 वर्ष है। ट्रैक पर कैसे आया इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया अभी तक शिनाख्त नहीं सकी है। आसपास के लोगों को जानकारी दी गई है। (संवाद)