उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त वह घर पर अकेला था। उसके फोन न उठाने पर परिजनों ने पड़ोसियों को फोन पर जानकारी दी। पड़ोसियों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो शव फंदे पर लटका देख परिजनों को सूचना दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी जगदेव का 20 वर्षीय पुत्र अभय कुमार रजिस्ट्री दफ्तर के पास एक प्राइवेट कायार्लय में काम करता था। उसके पिता जगदेव और मां निशि बाला चार दिन पहले हरियाणा में एक सत्संग समागम में शामिल होने के लिए गए थे और अभय घर पर अकेला था। गुरुवार रात उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी।
माता-पिता के फोन करने पर जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो पिता ने पड़ोसियों को फोन कर बात कराने के लिए कहा। पड़ोसी उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल परिजन मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं।