फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोंडा में ट्रेन हादसे का दिखा असर, घंटों देर से आईं ट्रेनें

Sat, 20 Jul 2024 04:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गोंडा में हुए ट्रेन दुर्घटना का असर झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर गोरखपुर से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर भी दिखा। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से साढ़े छह घंटे तक देरी से आईं। इसके चलते इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोरखपुर के चलकर आने वाली ट्रेन नंबर 04138 बरौनी ग्वालियर क्लोन छपरा मेल अपने निर्धारित समय सुबह पांच बजकर 16 मिनट के स्थान पर साढ़े 11 बजे यानी 6 घंटे 30 मिनट देर से आई। गोरखपुर से कोच्चिवैली जाने वाली ट्रेन नंबर 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस भी चार घंटे 16 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 30 मिनट देरी से आई।
बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 111 24 छपरा मेल 3 घंटे 49 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेसस से भोपाल जाने वाले यात्री साजिया खान व ताहा खान का कहना है कि उनका रिजर्वेशन इस ट्रेन के बी 1 कोच था। वह स्टेशन पर ट्रेन के निर्धारित समय सुबह 8:05 बजे के पहले पहुंच गई। समय होने के बाद जब ट्रेन नहीं आई तो उन्होंने जाकर पूछताछ पर जानकारी ली तो पता चला कि ट्रेन दोपहर 12 बजे के बाद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें