फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर में अकेले युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 06 Aug 2024 02:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। माता-पिता जब खेत से लौटे तो युवक का शव फंदे पर लटका देखकर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के सतरहजू गांव निवासी ज्वाला सिंह (30) रविवार शाम घर पर अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने किसी तनाव में फंदा लगा लिया। पिता कन्हैयालाल व मां महेंद्र कुमारी जब देर शाम खेत से घर लौटी तो पुत्र का शव फंदे पर लटका देख चीख पड़ीं।
चचेरे भाई अनिल कुमार ने बताया कि ज्वाला इकलौता पुत्र था। उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी और शादी के एक साल बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। तबसे वह तनाव में रहता था। बताया कि इन दिनों वह छत्तीसगढ़ में रहकर काम करता था। वह 15 दिन पहले ही घर आया था। बताया कि वह शराब का लती हो गया था। परिजन उसकी आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें