फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे बाद उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। प्रेमिका से शादी करने की जिद करते हुए एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। शोर सुन दौड़े लोगों ने युवक को चढ़ा देखा तो अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। पहुंची पुलिस व फायर टीम ने उसे समझाया, करीब दो घंटे बाद युवक नीचे उतरा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के अटरा कलां गांव निवासी अमित कठेरिया का कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक-युवती से शादी करने की बात कह रहा है, लेकिन युवती के परिजन इसके खिलाफ हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को युवक युवती के घर पहुंचा और शादी की बात करते हुए हंगामा करने लगा। परिजनों ने इसका विरोध किया तो वह गांव में ही बने एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से शोर-शराबा करते हुए विवाह कराने की मांग करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाया, लेकिन वह एक ही मांग पर अड़ा था कि अगर उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह जान दे देगा।
करीब दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और ग्रामीणों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। तब जाकर युवक नीचे उतरा और इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। लोगों का कहना है कि कुछ महीनें पहले युवक गांव में ड्रामा कर चुका है, इस पर उसकी पिटाई भी हुई थी। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें