फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क पार कर रही महिला की डंपर ने कुचला, 20 मीटर तक बिखरे अंग

विज्ञापन
फोटो - 31 घटना के बाद खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरासी मोड़ पर बुधवार दोपहर गौरी हॉस्पिटल के सामने सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और करीब 20 मीटर तक उसके अंग सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरसी मोड के पास बुधवार को कानपुर की ओर से आ रहे डंपर ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के तुरंत बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। शव के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों की मदद से महिला की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें