फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो जेई पर आरोप लगाकर महिला ठेकेदार का हंगामा

Tue, 03 Sep 2024 02:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिला ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी विभाग के दो जेई पर कमीशन न देने पर भुगतान रोकने का आरोप लगाकर हंगामा किया। जिससे कार्यालय परिसर से लोग बाहर आ गए। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह कमीशन देने का विरोध करती है तो जेई उसके अभद्रता करने पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

कोंच रोड निवासी महिला ठेकेदार सुमन गोस्वामी ने रविवार को भुगतान न होने पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में तैनात जेई सुनील कटियार व जेई सुनील आनंद ने कमीशन न देने पर उनका भुगतान नहीं किया।
आरोप है कि 31 अगस्त को जब उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने अभद्रता की और कहा कि तुम जिस ठेकेदार के अंडर में काम करती हो उसका रजिस्ट्रेशन कैंसिल करवाकर रिपोर्ट दर्ज करवा देंगे। महिला ठेकेदार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। एई पीडब्ल्यूडी नंदकिशोर ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें