फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टायर फटने से प्याज लदा ट्रक पलटा, ननद, भाभी समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर एट के ग्राम जखौली के पास शुक्रवार दोपहर प्याज लदे ट्रक का टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। हादसे में ननद-भाभी और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक-युवती घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। डीएम-एसपी ने लोगों को समझाया तब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

ग्राम जखौली निवासी अनंतराम की कालपी के उसरगांव निवासी बहन लौंगश्री (45) मकर संक्रांति के मौके पर बृहस्पतिवार को बेटी वंदना (20) के साथ मायके आई हुई थी। शुक्रवार दोपहर लौंगश्री, उनकी भाभी माया देवी (65) पत्नी अनंतराम, नाती अरमान सिंह (18) पुत्र जयवीर सिंह और वंदना गांव के बाहर हाईवे किनारे घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान झांसी की ओर से आ रहे प्याज लदे ट्रक का एक टायर फट गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे हाईवे किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। हादसे में माया देवी और उनकी ननद लौंगश्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वंदना और अरमान घायल हो गए। ट्रक पलटने से चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई, उसकी पहचान हिमाचल प्रदेश के सनेड़ निवासी हीरालाल (48) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

हादसे के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा उरई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हालत गंभीर होने पर वंदना को झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए उरई भेजा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर लगा जाम खुलवाया जा सका, तब जाकर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार का कहना है कि तीसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें