कोतवाली में खुलासा करते कोतवाल शिव गोपाल सिंह।
- फोटो : ORAI
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार देर रात बैलों से भरा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में बैठे पशु तस्करों को भी गिरफ्तार कर बीस बैल, एक ट्रक, बांका छुरी, मोबाइल आदि बरामद की।
कोतवाली परिसर में पशु तस्करों का खुलासा करते हुए कोतवाल शिवगोपाल ने बताया कि बुधवार देर रात 12 बजे मुखबिर की सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह व आटा थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित गोविंदम तिराहे के पास से ट्रक पकड़ा। जिसमे गोवंश लदे थे। ट्रक में पुलिस को 20 जिंदा बैल, एक मृत बैल, एक छुरी, एक बांका, तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।
वहीं पशु तस्कर हसीन अहमद पुत्र मोहम्मद अतीक तिवासी बरीपुरा थाना कोखराज जिला कौशांबी (ट्रक चालक), क्लीनर सरबरे आलम पुत्र बदरे आलम बरीपुरा थाना कोखराज जिला कौशांबी, मंगल सिंह उर्फ विक्रम पुत्र महेंद्र निवासी मिहौना भिंड मध्य प्रदेश, इमाम अली पुत्र खान मोहम्मद निवासी बलगढ़ थाना शिवरतन गंज जिला अमेठी, सोनू उर्फ सोनी पुत्र शफीक निवासी बलगढ़ थाना शिवरजन गंज जिला अमेठी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आटा जीतेंद्र सिंह यादव, उपनिरीक्षण सुशील पारासर, साबिर अली, शैलेंद्र कुमार, सिपाही सोनकांत, प्रमोद कुमार, गोरव यादव, सत्येंद्र सिंह आदि पुलिस फोर्स मौजूद रहा।