फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेयरिंग टूटने से ईंटों से भरी ट्रॉली पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच-बंगरा मार्ग पर ग्राम लौना के पास बुधवार को ईंटों से भरी ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहिये की बेयरिंग टूट गई। ट्रॉली पलट गई और ईंटें सड़क पर बिखर गईं। गनीमत रही उस समय और कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। वरना हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन




कोंच-बंगरा मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में बंगरा की तरफ जा रही थी। इसमें इंटरलॉकिंग की ईंटें भारी मात्रा में भरी थी। लौना गांव के पास अचानक ट्रॉली के पहिये की बेयरिंग टूट गई। इससे ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। ट्रॉली में भरीं ईंटें सड़क पर बिखर गईं। ईंटें बिखरने से कुछ समय तक वाहन नहीं निकल सके। इस कारण आवागमन प्रभावित रहा।
आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े और ट्राॅली को सीधी कराया। सड़क पर फैली ईंटों को उठवाकर एक तरफ रखवाया। इसके बाद रास्ता साफ हो सका। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली इंटरलॉकिंग की ईंटें भर कर कोंच से कमसेरा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें