फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मरीज की मौत मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मेडिकल कॉलेज में हुई मरीज की मौत के मामले में प्राचार्य ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम से तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन




बता दें कि पडूली निवासी मिलन (30) को प्राइवेट पार्ट में अचानक दर्द होने लगा। परिजन 25 अक्तूबर को उसे मेडिकल कॉलेज ले गए थे। डॉक्टरों ने शनिवार की रात को ही उसका ऑपरेशन कर दिया था। रविवार की सुबह मिलन की मौत हो गई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में ऑपरेशन के दौरान ओटी में मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मामले में जांच की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। टीम में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. जीएस चौधरी, सर्जरी विभाग अध्यक्ष डॉ निशांत सक्सेना व एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. सुनीत सचान को शामिल किया गया। प्राचार्य का कहना है कि जांच टीम की रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन








वर्जन



ऑपरेशन के दौरान मृतक की हुई मरीज की मौत के मामले में सीएमएस की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई है। टीम से तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन




- डॉ.अरविंद त्रिवेदी, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें