फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डांट से आहत किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र में माता-बहन की डांट से आहत 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। कांच की गोली नाली में गिर गई। नाली में हाथ डालने पर परिजन ने उसे डांट दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डिकौली गांव निवासी मुनेश चौधरी का पुत्र प्रदुम (13) शनिवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। खेल के दौरान उसकी कांच की गोली नाली में चली गई। नाली से वह उसे निकालने लगा, जिससे उसके हाथ-पैर गंदे हो गए। यह देख उसकी बहन और मां ने उसे डांट दिया।

डांट से आहत होकर प्रदुम कमरे में चला गया। उसकी मां खाना बनाने के लिए छत पर चली गई। कुछ देर बाद प्रदुम ने कमरे की छत में लगे हुक पर दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


जब बहन कमरे में पहुंची तो उसने प्रदुम को फंदे से लटका देखा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे तुरंत नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिता मुनेश चौधरी, मां पवन कुमारी और बहनें दिव्या व प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें