फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार माह में ही धंसी डेढ़ करोड़ से बनी सड़क

Sun, 04 Aug 2024 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। चार माह पूर्व महेवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पिपरौंधा से टिकवाली तक डेढ़ करोड़ की लागत से बनाया गया संपर्क मार्ग बारिश की वजह से जगह-जगह से धंस गया। है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने वाली कंपनी पर गुणवत्ता विहीन कार्य कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिपरौंधा से टिकवाली तक दो किलोमीटर का संपर्क मार्ग कई वर्षों से अधूरा पड़ा था। क्षेत्रीय निवासियों की मांग पर शासन ने इस सड़क के निर्माण की मंजूरी दे दी थी। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया के तहत डेढ़ करोड़ की लागत से निमार्ण कार्य कराने का जिम्मा इटावा की कंपनी को दिया था। कंपनी ने मार्च माह में काम चालू कराया था। वैसे सड़क का निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है। लेकिन, जितनी सड़क बन चुकी है, वह बारिश एवं तेज बहाव के कारण जगह-जगह से धंस गई है।
सोनू, देवनारायण, राहुल, संजय, गोलू, प्रमोद आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण मार्च में चालू हुआ था और चार माह में ही सड़क के अगल-बगल एवं सड़क के बीच बनी हुई पुलिया भी धंस गई है। आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता विहीन हुआ था। इसीलिए यह सड़क जगह-जगह से बह गई है। जबकि, इस सड़क से नूरपुर, नसीरपुर खल्ला, खाखरी, पिपरौधा, टिकावली सहित कई ग्रामीणों का आवागमन है। इस मार्ग की पुलिया धंसने से सड़क पर भी दरार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

वर्जन
सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, बल्कि चल रहा है। पानी के तेज बहाव के चलते सड़क किनारे की मिट्टी बहने के कारण आसपास सड़क धंस गई है। बहुत जल्दी सड़क को दुरुस्त कराकर सही किया जाएगा। जब कंपनी सड़क का निर्माण पूर्ण करेगी, तभी भुगतान किया जाएगा। -बृजेंद्र कुमार संखवार, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें