फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 25 हजार का इनामी चेकिंग के दौरान पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गोहन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण सहित नकदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी सतीश कुशवाहा सरावन चौराहे पर टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध दिखे युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 4450 रुपये नकद, पेंचकस, प्लास, हथौड़ी समेत चोरी करने के उपकरण मिले। पूछताछ में उसने खुद को जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम सरसई, थाना कुरारा, हमीरपुर बताया और कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर युवक पर 25 हजार रुपये का इनाम और कई मुकदमे दर्ज पाए गए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें