फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुठौंद से रामपुरा होते हुए उरई तक निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। विश्व हिंदू महासंघ, जिला जालौन के तत्वावधान में शनिवार को कुठौंद से उरई तक निकाली गई श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति शोभायात्रा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन पर संगठन पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन

संगठन के अनुसार शोभायात्रा कुठौंद से शुरू होकर रामपुरा होते हुए उरई पहुंची। इसमें श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मप्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता और जिला प्रभारी विनोद कुमार प्रजापति ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि शोभायात्रा के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन में प्रशासन और पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इसके लिए संगठन की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें