फोटो-2-डकोर ब्लॉक का निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद
मुहम्मदाबाद। सीडीओ केके सिंह ने सोमवार को डकोर ब्लॉक का निरीक्षण कर लंबित कामों को एक हफ्ते में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया।
इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसमें हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा को 15 दिन का समय दिया। इसके अलावा सर्दी में सभी गोशालाओं में तिरपाल लगाने और अलाव जलाने को भी कहा। उन्होंने गोशालाओं में बीमार जानवरों की अलग से व्यवस्था करने को कहा। ब्लॉक के अंदर एक भवन व आठ लाख की लागत से दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उद्घाटन किया है।
उन्होंने कहा कि सभी सचिव अपनी ग्राम पंचायत में चल रहे कामों को जल्द पूरा करें। अगर किसी की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीओ पंचायत नरेश चंद द्विवेदी, जेई आरईडी सुरेश कुमार पवन, जेई नितेश गुप्ता, तौफीक अहमद, अंकित निरंजन, रोहित कुशवाहा, बुद्धसिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मोहित, अर्चना कुशवाहा, संजय यादव आदि रहे।