फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नौवीं की छात्रा ने सूने घर में फंदा लगाकर जान दी

Sat, 22 Feb 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। अज्ञात कारणों के चलते 9वीं की छात्रा ने कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटी बहन जब घर पहुंची तो बहन को फंदे पर लटका देख चीख उठी। उसने खेत पहुंचकर माता पिता को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी राजेश नट की 15 वर्षीय पुत्री काजल ने शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहन मुन्नी जब घर पहुंची तो कमरे में बड़ी बहन का शव फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने खेत में मटर की फसल काट रहे माता-पिता को जानकारी दी। सूचना पाकर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल की।
पिता राजेश ने बताया कि वह खेती किसानी के साथ पशुपालन भी करता है। बड़ी बेटी काजल राजकीय विद्यालय दमरास में कक्षा 9 की छात्रा थी। उसने आत्महत्या क्योंकि इसकी कोई वजह नहीं पता है। सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई का कहना है कि छात्रा के आत्महत्या की कोई वजह पता नहीं चल सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें