फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मंदिर में कट्टा लगाकर नाबालिग से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। मंदिर में तमंचा लगाकर युवक ने किशोरी से छेड़खानी की। किशोरी के चिल्लाने पर लोगों को आता देख आरोपी जाने से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार को उसकी नाबालिग बेटी गांव स्थित मंदिर में सफाई कर रही थी। उसी दौरान गांव का वीर सिंह (45) कट्टा लेकर मंदिर परिसर में आया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी वीर सिंह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बेटी ने घर पहुंचकर उन्हें पूरी बात बताई। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें