फोटो - 02 मृतक राजाराम की फाइल फोटो।
माधौगढ़। सिरसा दो गढ़ी गांव में रविवार को वृद्ध ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वृद्ध मानसिक रूप से बीमार रहते थे।
कोतवाली क्षेत्र के सिरसा दो गढ़ी गांव निवासी राजाराम दोहरे (80) बहू गुड्डी देवी के साथ रहते थे। पुत्र वीरेंद्र सूरत में रहकर मजदूरी करता है। रविवार शाम राजाराम ने परिजनों के साथ खाना खाया और कमरे में सोने चला गया। देर रात उसने हुक में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सोमवार सुबह गुड्डी देवी ने जब कमरे में पहुंची तो ससुर का शव फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों ने बताया कि वृद्ध मानसिक रूप से बीमार थे। उनका इलाज भी चल रहा था।
कोतवाल बिकेश कुमार का कहना है कि वृद्ध मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।