फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जंगल में लगी भीषण आग, 50 बीघा क्षेत्र जलकर राख

विज्ञापन
फोटो - 08 जंगल में लगी भीषण आग। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
रामपुरा। विकास खंड क्षेत्र के मोहब्बतपुरा, कुर्रा और जायघा गांव के जंगलों में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 50 बीघा जंगल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने आग लगने की सूचना गांव में दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन जंगल के अंदर रास्ता न होने के कारण गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। ग्रामीणों के प्रयास से आग को खेतों की ओर बढ़ने से रोक लिया गया। हालांकि आग पहूज नदी किनारे तक फैल गई थी। इस दौरान पेड़ों को भारी नुकसान हुआ। ग्रामीण राज कनेरिया, गुड्डू, नरेश, कुलदीप और वीरेंद्र समेत कई लोगों ने आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें