फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लूट समेत कई वारदातों में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लूट और अन्य संगीन वारदातों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से देशी तमंचा, कारतूस और लूट की गई दो सोने की अंगूठियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रेढ़र थाना पुलिस ने अतरेहटी रोड स्थित पुलिया के पास से मध्य प्रदेश के जिला भिंड के मिहोना थाना क्षेत्र अंतर्गत खुर्द गांव निवासी कल्लू सिंह कातर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा, एक कारतूस और दो सोने की अंगूठियां बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी उरई में लूट की घटनाओं समेत कई मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र सहित अन्य जनपदों में कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लगातार फरार रहने के चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसने दंपती से भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें