कुए से निकला अजगर गांव में हड़कंप संवाद न्यूज एजेंसी उरई।आटा कस्बा में एक घर मे बने कुँए में अजगर निकलने से वहाँ रह रहे लोगो मे दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे सपेरों ने अजगर बहार निकाल दिया है। बुधवार को आटा कस्बा निवासी अवधेश बुधवार को घर मे बने कुँए में अजगर निकलने से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। अवधेश द्विवेदी ने बताया कि वह कुए से पानी भरने के लिए गए थे। बीते गुरुवार को भी यही अजगर कुँए में दिखा था। लेकिन थोड़ी देर बाद कही कुँए के अंदर छुप गया था। जो बुधवार को फिर से निकल आया। अरविंद शुक्ला व अवधेश द्विवेदी ने सपेरे को बुलाकर अजगर को बहार निकलवाया। सपेरा अजगर लेकर चला गया। मिट्टी से भरे डंपर मैं पीछे से ट्रक घुसा चालक क्लीनर घायल पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस पहुंचाया अस्पताल फोटो नंबर-2-आटा की चमारी नाला के पास क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा ट्रक संवाद न्यूज एजेंसी। उरई। गिट्टी से भरे खराब खड़े डंपर में पीछे से आ रहा ट्रक डंपर में घुस गया। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें फंसकर चालक व क्लीनर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाइवे की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। झांसी कानपुर हाईवे एटा थाना क्षेत्र के चमारी नाला पुल के पास बुधवार की तडके गिट्टी लेकर झांसी से कानपुर जा रहा डम्पर जैसे ही चमारी नाला पुल के पास पहुंचा तभी डंपर का डीजल पाइप लाइन फट गई और डंपर बंद हो गया। जिससे उसके चालक ने हाइवे पर डंपर खड़ा कर दिया। तभी पौधे लेकर झांसी के बरुआ सागर से बिहार जिला के हाजीपुर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने हाइवे पर खराब खड़े डंपर में पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे चालक श्रीकांत शर्मा (27) निवासी आगरा व क्लीनर राजवीर सिंह (21) निवासी ग्वालियर बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल की एम्बुलेंस से उरई जिलाअस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक चालक व कन्डेक्टर को हांथ पैरों में गम्भीर चोंटे आयी है। उनका इलाज चल रहा है।