फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कटाई के दौरान हार्वेस्टर में लगी आग, गेहूं की चार बीघा फसल समेत 12 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। खेत में गेहूं की कटाई के दौरान अचानक हार्वेस्टर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इससे हार्वेस्टर, ट्रैक्टर और खेत में खड़ी करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना में लगभग 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू निवासी रोहित सेंगर के खेत में गुरुवार सुबह कटाई का कार्य चल रहा था। इसके लिए गांव के सौरभ परिहार हार्वेस्टर लेकर पहुंचे थे। सुबह करीब 10 बजे कटाई के दौरान अचानक हार्वेस्टर के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक सौरभ ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।

सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और हार्वेस्टर व फसल जलकर खाक हो चुके थे। वहीं, ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आसपास की फसल काटकर खाली जगह बनाई, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका और बड़ा नुकसान होने से बच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें