फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिलाओं के साथ मंडप विसर्जन करने गई बालिका यमुना में बही

विज्ञापन
फोटो - 10 यमुना नदी किनारे लगी लोगों की भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : sunderbani news
विज्ञापन
कुठौंद। महिलाओं का साथ शादी का मंडप विसर्जन करने गई बालिका यमुना नदी की तेज धारा में बह गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भदेख दिवारा निवासी गया प्रसाद व हरविलास पड़ोसी हैं। 25 फरवरी को हरविलास की बेटी छवि की शादी हुई थी। शुक्रवार को महिलाएं मंडप का विसर्जन करने यमुना नदी में जा रही थीं। गया प्रसाद की बेटी गीता (12) भी सभी के साथ यमुना नदी के लिए चली आई।
महिलाएं विसर्जन करने के बाद नहा रहीं थी, तभी गीता गहरे पानी में चली गई। महिलाओं ने उसे पानी में डूबता देखा तो बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह बह गई। सूचना पर चौकी प्रभारी कुलवंत कुमार सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई, लेकिन बालिका का पता नहीं चला। जानकारी पर किशोरी के मां किशोरी देवी व पिता सहित अन्य परिजन मिलने की उम्मीद में नदी किनारे बैठे हैं, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

नहाते समय किशोरी पानी में डूब गई थी, तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।


- अजय कुमार पाठक, थाना प्रभारी

फोटो - 10 यमुना नदी किनारे लगी लोगों की भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद- फोटो : sunderbani news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें