कुठौंद । थाना क्षेत्र की हदरुख चौकी अंतर्गत शेखपुर बुजुर्ग के पास नायरा पेट्रोल पंप के पास किराये के लिए गाड़ी चालक और बरातियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
जालौन के मोहल्ला धर्मशाला निवासी राघवेंद्र के भतीजे विनय राठौर की शादी के बाद परिवार के लोग देवी पूजन के लिए जालौनी वाली माता मंदिर जा रहे थे। रास्ते में बुक की गई गाड़ी के चालक ने तय किराये से अधिक रुपये मांग लिए। अतिरिक्त पैसे देने से मना करने पर चालक ने गाड़ी रोक दी। इससे विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया।
मारपीट में रोहित सिंह, आर्यन सिंह और रामजी पांडेय घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक अजय पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)